Add To collaction

मनोरंजन - लेखनी कहानी -21-Jun-2022

आनंद का मार्ग प्रशस्त कर शांति जगाता है
मनोरंजन जीवन में नया उत्साह जगाता है।

भौतिक जीवन में करता है यह तनाव को कम
मानव में रोमांच जगाकर प्रसन्न करता है मन।

जिनके जीवन में होता है मनोरंजन का अभाव 
विभिन्न बीमारियों के शिकार होते, न रहे चाव।

हो चलचित्र, टेलीविजन, नौटंकी, नाटक, नृत्य
मनोरंजन का सदा मार्ग हो उचित, न कोई कुकृत्य।

डिस्को, वीडियो गेम, मोबाइल हैं मनोरंजन आधुनिक
इनको करता है प्यार मानव रिश्तों से भी अधिक।

मनोरंजन के कुछ साधनों ने मानव को किया दूर
संग बैठकर भी बातें ना करें प्यार ने खोया नूर।

गिल्ली डंडा, कबड्डी,क्रिकेट और छिपना-छुपाना
आधुनिक समय में इन साधनों को भूला जमाना।

सर्कस देखना, मेला जाना, बुजुर्गों संग हंसी-मजाक
अब न दिखे ऐसा मनोरंजन, युवा वर्ग की कटे नाक।

शारीरिक मनोरंजन करता शरीर को चुस्त-दुरुस्त
शरीर में फुर्तीलापन लाकर होने ना दे कभी  सुस्त।

सामाजिक मनोरंजन मिटाता है मानसिक थकान
पार्टी पिकनिक से ध्यान बटे, मन गाए शांति गान।

चित्रकला, मिट्टी के पात्र, नाटकीय गतिविधियाँ
कठपुतली नाटक कहानी से मिलती खुशियाँ।

संगीत हो या सेवा से मिलने वाला मनोरंजन
दान-सेवा आदि से भी हर्षित होता है तन मन।

मनोरंजन बिन जीवन है नीरस और बेहद उदास
शान-शौकत, सुख-सुविधा मिटा ना सके यह प्यास।

संघर्ष पथ के भी बन जाते हैं यहाँ पर फूल
मनोरंजन मन में दे असीम शांति, कष्ट न दे शूल।

मनोरंजन नहीं बना है सिर्फ आधुनिक युग की चाहत
आदि काल से ही यह मानव मन को देता था राहत।

मनोरंजन अति आवश्यक है पाने हेतु सफलता
अभाव में इसके जीवन खुशबू से कभी न खिलता।

कार्य क्षमता को बढ़ाकर, उत्कृष्ट बनाए गुणवत्ता
मनोरंजन की तो सबसे अलग ही होती है सत्ता।

याद रखना मनोरंजन की कभी होने ना पाए अति
किसी को हानि पहुँचा कर देना ना इसको गति।

मनोरंजन लाभदायक है जब तक इसकी रहे सीमा
अति हो जाने पर बना भी सकता है ये आपका कीमा।

डॉ. अर्पिता अग्रवाल

   20
9 Comments

Seema Priyadarshini sahay

22-Jun-2022 11:03 AM

बहुत खूबसूरत 👌👌

Reply

Pallavi

21-Jun-2022 04:57 PM

Nice post 😊

Reply

जी बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति।

Reply

Dr. Arpita Agrawal

21-Jun-2022 11:58 PM

हार्दिक आभार आदरणीय 😊😊

Reply